1 इतिहास 1
  • 1 आदम,शेत, एनोश;
  • 2 केनान, महललेल, येरेद;
  • 3 हनोक, मतूशेलह, लेमेक;
  • 4 नूह, शेम, हाम और येपेत।
  • 5 येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास हैं।
  • 6 और गोमेर के पुत्र: अशकनज, दीपत और तोगर्मा हैं।
  • 7 और यावान के पुत्र: एलीशा, तशींश, और कित्ती और रोदानी लोग हैं।
  • 8 हाम के पुत्र: कुश, मिस्र, पूत और कनान हैं।
  • 9 और कूश के पुत्र: सबा, हबीला, सबाता, रामा और सब्तका हैं; और रामा के पुत्र: शबा और ददान हैं।
  • 10 और कूश से निम्रोद उत्पन्न हुआ; पृय्वी पर पहिला वीर वही हुआ।
  • 11 और मिस्र से लूदी, अनामी, लहावी, नप्तही।
  • 12 पत्रूसी, कसलूही ( वहां से पलिश्ती निकले ) और कप्तोरी उत्पन्न हुए।
  • 13 कनान से उसका जेठा सीदोन और हित्त।
  • 14 और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी।
  • 15 हिव्वी, अर्की, सीनी।
  • 16 अर्वदी, समारी और हमाती उत्पन्न हुए।
  • 17 शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद, अराम, ऊस, हूल, गेतेर और मेशेक हैं।
  • 18 और अर्पक्षद से शेलह और शेलह से एबेर उत्पन्न हुआ।
  • 19 और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए: एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बांटी गई; और उसके भाई का नाम योक्तान था।
  • 20 और योक्तान से अल्मोदाद, शुलेप, हसर्मावेत, येरह।
  • 21 हदोराम, ऊजाल, दिक्ला।
  • 22 एबाल, अबीमाएल, शबा,
  • 23 ओपीर, हवीला और सोबाब उत्पन्न हुए; ये ही सब योक्तान के पुत्र हैं।
  • 24 शेम, अर्पक्षद, शेलह।
  • 25 एबेर, पेलेग, रू।
  • 26 सरूग, नाहोर, तेरह,
  • 27 अब्राम, वही इब्राहीम भी कहलाता है।
  • 28 इब्राहीम के पुत्र इसहाक और इश्माएल हैं।
  • 29 इनकी वंशावलियां ये हैं। इश्माएल का जेठा नवायोत, फिर केदार, अदवेल, मिबसाम।
  • 30 मिश्मा, दूमा, मस्सा, हदद, तेमा।
  • 31 यतूर, नापीश, केदमा। ये इश्माएल के पुत्र हुए।
  • 32 फिर कतूरा जो इब्राहीम की रखेली थी, उसके ये पुत्र उत्पन्न हुए, अर्थात उस से जिम्रान, योक्षान, मदान, मिद्यान, यिशबाक और शूह उत्पन्न हुए। योक्षान के पुत्र: शबा और ददान।
  • 33 और मिद्यान के पुत्र: एपा, एपेर, हनोक, अबीदा और एलदा, ये सब कतूरा के पुत्र हैं।
  • 34 इब्राहीम से इसहाक उत्पन्न हुआ। इसहाक के पुत्र: ऐसाव और इस्राएल।
  • 35 ऐसाव के पुत्र: एलीपज, रूएल, यूश, यालाम और कोरह हैं।
  • 36 एलीपज के ये पुत्र हैं: तेमान, ओमार, सपी, गाताम, कनज, तिम्ना और अमालेक।
  • 37 रूएल के पुत्र: नहत, जेरह, शम्मा और मिज्जा।
  • 38 फिर सेईर के पुत्र: लोतान, शोबाल, सिबोन, अना, दीशोन, एसेर और दीशान हैं।
  • 39 और लोतान के पुत्र: होरी और होमाम, और लोतान की बहिन तिम्ना थी।
  • 40 शोबाल के पुत्र: अल्यान, मानहत, एबाल, शपी और ओनाम।
  • 41 और सिबोन के पुत्र: अय्या, और अना। अना का पुत्र: दीशोन। और दीशोन के पुत्र: हम्रान, एशबान, यित्रान और करान।
  • 42 एसेर के पुत्र बिल्हान, जाचान और याकान। और दीशान के पुत्र: ऊस और अरान हैं।
  • 43 जब किसी राजा ने इस्राएलियों पर राज्य न किया था, तब एदोम के देश में ये राजा हुए: अर्थात बोर का पुत्र बेला और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा था।
  • 44 बेला के मरने पर, बोस्राई जेरह का पुत्र योबाब, उसके स्थान पर राजा हुआ।
  • 45 और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ।
  • 46 फिर हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद, उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है, जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया; और उसकी राजधानी का नाम अबीत था।
  • 47 और हदद के मरने पर, मस्रेकाई सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ।
  • 48 फिर सम्ला के मरने पर शाऊल, जो महानद के तट पर के रहोबोत नगर का था, वह उसके स्थान पर राजा हुआ।
  • 49 और शाऊल के मरने पर अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ।
  • 50 और बल्हानान के मरने पर, हदद उसके स्थान पर राजा हुआ; और उसकी राजधानी का नाम पाई था। और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल था जो मेज़ाहाब की नातिनी और मत्रेद की बेटी थी। और हदद मर गया।
  • 51 फिर एदोम के अधिपति ये थे: अर्थात अधिपति तिम्ना, अधिपति अल्या, अधिपति यतेत, अधिपति ओहोलीवामा,
  • 52 अधिपति एला, अधिपति पीनोन, अधिपति कनज,
  • 53 अधिपति तेमान, अधिपति मिबसार, अधिपति मग्दीएल, अधिपति ईराम।
  • 54 एदोम के ये अधिपति हुए।